Skip to content
Saturday, 10 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले 5 पटवारी निलंबित

1 min read
Text Size:

हरदा- एसडीएम हरदा महेश बमन्हा ने शासकीय दस्तावेजों में हेराफेरी करने तथा कूट रचित दस्तावेज तैयार करने की शिकायतों की जांच के बाद 5 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। इन सभी का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय हरदा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

एसडीएम हरदा महेश बमन्हा ने बताया कि जिन पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं उनमें समरधा ग्राम के पटवारी जयंत जगैत, हंडिया तहसील के पटवारी हरिराम कुमरे, पान तलाई हंडिया के पटवारी दीपक राजपूत, सोनतलाई हंडिया के पटवारी कपिल प्रधान तथा धनगांव हंडिया के पटवारी आशीष मालवीय शामिल है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply