अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पहले यानि शुक्रवार को ण्क युवक चलती टे्रन से नीचे गिर गया। जिसके चलते युवक को गंभीर चोट आई हैं। उसे घायल अवस्था में स्थानीय जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के एक दिन बाद युवक के परिजन हरदा पहुंचे। जिन्होंनें पुलिस को सारा हाल बताया है। परिजनों ने कहा कि घायल युवक का नाम विजय पिता लक्ष्मण उम्र 18 साल निवासी महाराजगंज उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। विजय उ.प्र से काम की तलाश में महाराष्ट्र के नाशिक जा रहा था। इस बीच हरदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। इधर, अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक को आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र तिवारी घायल हालत में लेकर आए थे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया।
नासिक जा रहा युवक ट्रेन से गिरा

94 Views
What do you think?





