अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण, परिवहन, सार्वजानिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिककारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत खिरकिया में ठाकुर ढाबा सिराली, तड़का ढाबा सिराली, वर्मा ढाबा छीपावड़, ठाकुर ढाबा पोखरनी पर दबिश देकर ढाबा मालिकों व संचालकों के विरुद्ध मदिरा का सेवन करवाने के जुर्म में मप्र आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए।







