Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

गहाल में समरसता शिविर का आयोजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नागरिकों के भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समरसता शिविर के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश बमन्हा ने बताया कि 21 जून को गहाल क्लस्टर के ग्राम गहाल, धुरगाड़ा, कनारदा, खामापड़वा व डगावाशंकर के ग्रामों में समरसता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कृषि भूमि का सीमांकन, फौती नामांतरण, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदाय, सीमांकन के बाद अवैध कब्जा हटाना, खेत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा शिविरों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, रास्ता विवाद जैसी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगी।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply