Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सीएम-राईज स्कूल में मना प्रवेश उत्सव

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को करीबी ग्राम अबगांवकलां के सीएम राइज विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य अजय पाराशर ने नवप्रवेशीय बच्चों को तिलक लगाकर गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। कैंपस में प्रधान पाठक श्यामसुंदर नेगी व शैलेंद्र शर्मा तथा पालकों की उपस्थित थे। इस दौरान हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। स्टॉफ के शिक्षकों व शिल्पियों जिनके मार्गदर्शन से श्रेष्ठ परीक्षा फल प्राप्त हुआ उनको भी सम्मानित किया। बुकबैंक प्रभारी सारिका शर्मा ने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरित की।

बच्चों को दिया मार्गदर्शन

संतोष मालवीय ने 10वीं के विद्यार्थियों की कैरियर मार्गदर्शन देकर विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीमती भारती हरने ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने साहस और संबल बनाए रखने का तरीका बताया। श्रीमती सविता तारे ने विषयगत अध्ययन हेतु टाइम टेबल के साथ रुचि से पढ़ाई कर सफलता पाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशिकला गौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पालकगण प्रेमसिंह राजपूत, रामबिलास बिल्लौर, आरती खंडेल, आरती जोशी, दिनेश चौहान, गौरीशंकर भैंसारे, सरिता थनवार, छाया राठौर, श्यामा त्रिवेदी देवेंद्र किरमे, संजय सोनारो, विनीता श्रीवास्तव, मंजुला राय, स्वाति सौदावत, श्याम पवार, मनीष पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply