Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हास्य -व्यंग्यों का समागम…. कवियों ने खूब बटोरी तालियां, गजलों ने बांधे रखा समां  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई मैदान पर सोमवार-मंगलवार की देर रात तक हास्य एवं व्यंग्यों की फुहार चली। इस दौरान कवि एवं शायरों की जुगलबंदी देखने को मिली। एक के बाद एक शानदार रचनाओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बीच-बीच में हंसी ठहाकों के पाठ ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शहरवासियों का प्रिय आयोजन कहलाने वाले कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के आयोजन में बीती रात बड़ी संख्या में दर्शक डटे रहे। ठंडी हवाओं के मध्य मशहूर व्यंग्यकार संपत सरल और शायरा शबीना अदीब के साथ भारत के मशहूर शायर एवं कवियों ने अपनी गजल, गीत तथा हास्य व्यंग से समां बांधे रखा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस नेत्री अवनि बसंल की टीम एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे काआयोजन हुआ। जिसमें देश के ख्यातनात कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन मारूफ रायबरेलवी ने किया।

 

राष्ट्रीय एकता का संदेश

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक अवनी बंसल ने बताया कि शुभारंभ सर्वधर्म सम्मान के साथ हुआ। इस मौके पर पं मुरलीधर व्यास, फादर अजेय त्योपिल, गुरुद्वारा के ज्ञानी जसप्रीत सिंग और हाजी मोहम्मद शफीक के साथ मिलकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। वहीं राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव का संदेश भी दिया।

 

देर रात तक बिखेरा जलवा  

सम्मेलन में जयपुर से प्रख्यात व्यंग्यकार सम्पत सरल, बुरहानपुर से नईम अख्तर खादमी, शबीना अदीब कानपुर, भुसावल से हामिद भूसावाली, भोपाल से विजय तिवारी, नर्मदापुरम से नवीन चौरे, मुम्बई से पुनीत शर्मा और मयंक सक्सेना तथा इंदौर से सतलज राहत ने अपने बेहतरीन कलामों से आधी रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply