Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

विदाई-समारोह… जिला न्यायाधीश के स्थानांतरण पर हुआ कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

 

अनोख तीर, हरदा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर न्यायमूर्ति के साथ बतायें पलों को याद किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की भरसक प्रशंसा की। साथ ही श्री गुप्ता के सहज एवं सहयोगी भाव को संपूर्ण न्याय व्यवस्था के लिये हितकर बताया। समारोह दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री गुप्ता का शॉल-श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश श्री त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर यादव सहित अन्य विधि एवं कानून विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव ऋषि पारे ने किया। वहीं अंत में अधिवक्ता जगदीश विश्वकर्मा, विजय कोठारी, मनीष जोशी, विनोद नागले एवं अधिवक्ता क्रांति जैसानी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply