अनोखा तीर, हरदा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी प्रांगण में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में विधानसभा के लगभग 260 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इन कार्यकर्ताओं के बीच संगठन एवं सरकार के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुन: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आए इसके लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, हरदा विधायक कमल पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों एवं वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के अंतर को समझाते हुए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की जनता के बीच में जाके हमें अपने कार्यों के माध्यम से अपनी सरकार की उपलब्धियां बताना है।

गुप्तेश्वर प्रांगण में हुई टिफिन पार्टी
सामाजिक समरसता एवं कार्यकर्ताओं में आत्मीयता का भाव और अधिक मजबूत हो इस हेतु विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा टिफिन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर से अपना टिफिन साथ में लाएं और सभी ने एक साथ भोजन किया। कृषि मंत्री कमल पटेल भी अपना टिफिन साथ लाएं और उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सामूहिक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, सुरेंद्र जैन, देवी सिंह सांखला, अशोक जैन, मनोहरलाल शर्मा, राजू कमेडिया, विजय जेवल्या, प्रहलाद पटेल, राजेश वर्मा, अशोक गुर्जर सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 90

