Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

लाखादेह में जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार के उद्देश्य से जीवनम स्वास्थ्य शिविर के आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 20 जून को विकास खण्ड टिमरनी के ग्राम लाखादेह में आयोजित किया गया है। शिविर में ऐसे हितग्राहियो जो पूर्व से पंजीकृत है उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं फालोअप कर आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी भी निशुल्क बनाई जाएगी। इस केम्प में गर्भवती महिलाओ की हाईरिस्क की पहचान, गर्भवती एवं बच्चो का टीकाकरण, मलेरिया की जांच, एनसीडी की जांच, परिवार कल्याण सामग्री का वितरण किया जाएगा तथा गर्भवती महिलाओ का ए.एन.सी. चेक अप एवं अन्य बीमारियो की जांच एवं उपचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने आम नागरिको से अपील की है कि नि:शुल्क जीवनम स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply