Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल हरदा

सायबर क्राइम…. दूसरे का आधार व पेन कार्ड से लिया लोन

1 min read
Text Size:

– पीड़ित ने सायबर सेल में की शिकायत

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित व्ही-व्ही गिरी वार्ड में रहने वाले एक शख्स के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इस्तेमाल करके किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोन प्राप्त कर लिया। इसकी भनक पीड़ित को हाल ही में लगी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित प्रभारी अधिकारी सायबर सेल के समक्ष गुहार लगाई है। साथ ही लिखित आवेदन के माध्यम से सारा हाल बताया है। फरियादी अजय चौहान  ने सायबर पुलिस को बताया कि मेरा पेन एवं आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अज्ञात व्यक्ति ने किसी कम्पनी से 50 हजार रूपयें का लोन लिया है। इसके बारे में पता चलते ही संबंधित बैंक शाखा पहुंचा। जहां मालूम हुआ कि मेरे नाम तथा आधार और पेन कार्ड का दुरूपयोग हुआ है। फरियादी श्री चौहान ने सायबर पुलिस ने अनुरोध किया है कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएं।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply