Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नई शिक्षा नीति 2020 के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला आयोजित

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के प्रचार-प्रसार के लिए शासन के निर्देशानुसार एक कार्यशाला का आयोजन नगर के हरदा डिग्री कॉलेज में किया गया। जिसमें बताया गया कि शासन द्वारा नवीन शिक्षा नीति को राष्ट्र की उन्नति हेतु निर्मित किया जो युवाओं के लिए रोजगारउन्मुखी सावित होगी। कार्यशाला में शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र सिरोही, डॉ. सुनील बौरासी, महाविद्यालय के उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य निजी व शासकीय महाविद्यालय के प्रध्यापकों को नवीन शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी देना है। इसी क्रम में उपस्थित दोनों अतिथि विद्वानों ने नवीन शिक्षा नीति के मुख्य एवं उपयोगी बिंदु साझा किए। जिसमें स्नातक स्तर पर चार वर्ष का पाठ्यक्रम, बहुविषयक दृष्टिकोण, रोजगारपरक व्यवसायिक पाठ्यक्रम, बहु आगमन एवं निर्गम की उपलब्धता को विस्तार पूर्वक समझाया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि अंकों के समायोजन की गणना, उत्तीर्ण करने के लिए पात्रता, क्रेडिट हस्तांतरण की सुविधा, शोध को प्रोत्साहन देने जैसी मूलभूत विशेषताओं की भी व्याख्या की। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को जाना।

291 Views
What do you think?

Leave a Reply