कृषि मंत्री श्री पटेल अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मिले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा के ग्राम कांकरिया का दौरा कर गत दिवस अग्नि दुर्घटना से प्रभावित सभी 3 परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

मंत्री श्री पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार पीड़ित परिवारों को अग्नि दुर्घटना से हुई क्षति के मामले में तत्काल राहत प्रदान करें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कांकरिया में घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ उन्हें तत्काल खाने-पीने के सामान और बर्तनों की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!