Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सड़क के साइड सोल्डर छोड़कर होगा नाली का निर्माण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सिराली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मछली बाजार नाले तक 700 मीटर तक हो रहा नाली निर्माण लोक निर्माण विभाग के हस्तक्षेप के बाद अब पूर्व की बनी नाली को हटाकर दोबारा नाली बनाकर किया जाएगा। मालूम हो कि नगर परिषद द्वारा सिराली हरदा डबल लेन रोड किनारे ग्राम पंचायत द्वारा पूर्व में बनी घटिया स्तर की नाली निर्माण अनुपयोगी होने के बाद नगर परिषद द्वारा करीब 30 लाख की लागत से उसके ठीक बाजू से सड़क के साोल्डर की जगह पर नाली निर्माण कराया जा रहा था। उक्त मामले को लेकर अनोखा तीर में प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने परिषद को पत्र लिखकर सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री हटाने और सड़क सोल्डर की जगह छोड़े जाने पत्र लिखा। इसके बाद नगर परिषद द्वारा करीब 100 मीटर जेसीबी से खुदी नाली को वापस भरवा कर पूर्व से पड़ी अनुपयोगी नाली की जगह पर दोबारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ शीतल भलावी ने बताया कि परिषद द्वारा नाली निर्माण के लिए पूर्व में ग्राम पंचायत के कार्यकाल की बनी अनुपयोगी नाली को हटवा कर उसके स्थान पर दूसरी नाली का निर्माण कल शनिवार से कराया जाएगा।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply