Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि १५ जून

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन स्तर से वर्ष 2021-22 व 22-23 के पिछड़ा वर्ग नवीन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एमपीटास पोर्टल प्रारम्भ किया जा चुका है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केएल उरिया ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी 15 जून तक अपना पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन फार्म ऑनलाइन जमा करा सकते है। उन्होने जिले के सभी महाविद्यालयों के नियमित अध्यनरत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से कहा है कि सभी विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये निर्धारित तिथि से पूर्व पोर्टल पर अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराएं। सत्र 21- 22 के विद्यार्थी जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, वे भी 15 जून के पूर्व आवेदन कर सकते है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply