हरसूद में 9 जून को कमलनाथ की सभा

खंडवा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ  के 9 जून को हरसूद आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस दौरे को लेकर विधायक सुखदेव पासे,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम ,विधायक निलय डागा,प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेटर सीपी द्विवेदी,खंडवा जिला प्रभारी कैलाश कुंडल  हरसूद,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पवार, सुरेश पवार,नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्तागण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी नेतागण दोपहर 1 बजे रोशनी, दोपहर 3 बजे खालवा एवं शाम 5 बजे हरसूद क्षेत्र में पहुँचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे एवं कमलनाथ की सभा को सफल बनाने का लेकर जुट जाने का अनुरोध करेंगे।

116 Views

Leave a Reply