इंदौर जैसे सेंटरों से हज जाने की यात्रा महंगी व ब्रेक-जर्नी वाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- नई हज पालिसी से खंडवा व निमाड़ के हज यात्रियों को अव्यवस्थाएं भुगतनी पड़ेंगी। इनमें सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जागरूक लोगों ने ज्ञापन दिया है। शहजाद पंवार युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि बन्द पड़े हज पॉइंट दोबारा शुरू किए जाएं। उनमें किराया अधिक है। छोटे इम्बारकेशन पॉइंट फिर शुरू किए जाने की सुविधा अब असुविधा में बदल रही है। किराया अधिक देने के बावजूद एयरलाइंस कम्पनियाँ सीधे न ले जाते हुए,बीच में रोककर 10-12 घण्टे का स्टॉप ले रही हैं।

बड़े इम्बारकेशन पॉइंट से जाने पर हज यात्रियों से हवाई किराया कम लिए जाने के बाद भी बहुत सुविधाएं हैं। इंदौर,भोपाल, औरंगाबाद,नागपुर जैसे बहुत से सेंटर से जाने वाले हज यात्रियों को मुश्किल हो रही हैं। हज पॉलिसी में हज कमेटी की ओर से सऊदी रियाल दिए जाने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। जिस कारण हज आवेदकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। उन्हें बैंकों के अलावा बाजार से अधिक और मनचाहे रेट पर रियाल लेने पड़ रहे हैं।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!