पीएम स्व-निधि के स्वीकृत प्रकरणों में करें 3 दिन में ऋण वितरित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  भरत यादव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी में पीएम स्व-निधि और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े ऋणों पर चर्चा हुई। श्री यादव ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि लंबित 30 हजार ऋण प्रकरणों को 3 दिन के भीतर ऋण राशि वितरित करने की कार्यवाही करें।

श्री यादव ने नगरीय निकाय के सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी बैंकों के साथ समन्वय कर वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत बैंकों के द्वारा वापस किये गए प्रकरणों पर 5 दिवस में कार्यवाही करें। श्री यादव ने कहा कि अगले सप्ताह ऋण वितरण की स्थिति की पुन: समीक्षा की जायेगी। 

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!