Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

ऑनर किलिंग : दामाद को इस कदर पीटा की हो गई मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। सिंगोट क्षेत्र में हिन्दू दामाद को ससुराल में इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। राजस्थान के युवक ने दो साल पहले खंडवा की मुस्लिम युवती से लव मैरिज की थी। पत्नी लंबे समय से मायके में थी। वह उसे लेने आया था। लेकिन पिटाई के चलते उसने दम तोड़ दिया। हत्या का आरोप सास, ससुर और साले पर है। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। ऑनर किलिंग का यह मामला खंडवा के सिंगोट इलाके का है। 2021 में राजस्थान में रहने वाले राजेंद्र सैनी ने खंडवा के सिंगोट की अमरीन से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों जयपुर में रहने लगे। बाद में अमरीन को परिवार ने बहला-फुसलाकर अपने पास बुलवा लिया। चार महीने होने के बाद भी जब पत्नी घर नहीं लौटी तो राजेंद्र उसे लेने ससुराल पहुंचा। दो बार उसे पीट-पीटकर ससुराल वालों ने भगा दिया। तीसरी बार 13 मई को वह फिर पत्नी से मिलने की जिद करने लगा तो अमरीन के माता-पिता, भाई समेत अन्य लोगों ने उसे खूब पीटा। 15 मई को उसकी तबीयत बिगड़ गई। 16 मई को उसने दम तोड़ दिया।

थाना पिपलोद उनि हरिकिशन सोनी ने बताया कि फरियादी मृतक अपनी पत्नी को लेने ससुराल सिंगोट पैसे देने आया तो इसी बात पर से आरोपियों ने गाली गलौच कर हाथ-मुक्कों एवं लकड़ी से मारपीट की। जिससे इलाज के दौरान मृतक राजेन्द्र पिता मंगलचंद सैनी 36 साल जाति माली निवासी गंगाराम की धाणी खंडेला जिला सीकर राजस्थान हाल ग्राम सिंगोट की मृत्यु हो गई। आरोपी मुमताज, मुन्नीबाई पति मुमताज, सलमान तीनों निवासी ग्राम सिंगोट पर धारा धारा 504, 323, 302, 34 भादवि का केस दर्ज किया है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और पूछताछ के आधार पर राजेंद्र सैनी की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply