Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

जंगली हाथी के जलने की घटना जांच करने स्पेशल टास्क फोर्स पहुंची बांधवगढ़

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 माह पहले जंगली हाथी के जलाए गए मिले अवशेष की जांच करने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं स्पेशल टास्क फोर्स की टीम बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंची। जनवरी माह में बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के छतवा के आरएफ 236 घौरीघाट में जंगली हाथी के अवशेष मिले हैं। मामले में जंगली हाथी को जहर खिलाकर शिकार करने व मृत्यु के बाद जलाने के आरोप लग रहे हैं।बताया जा रहा है कि जंगल के बीच से आ रही दुर्गंध व मौके पर पड़ी हाथी की हड्डी व अन्य अवशेष से घटना का खुलासा हुआ था। हालांकि पार्क प्रबंधन ने किसी भी प्रकार के शिकार व जलाने की घटना की पुष्टि नहीं की थी। इसीलिए वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो एवं स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पहुंचकर कर रही मामले की जांच शुरू कर दी है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply