सीसीएलई प्रशिक्षण का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित सतत एवं व्यापक अधिगम तथा मूल्यांकन कार्यक्रम सीसीएलई प्रशिक्षण आयोजन में तृतीय दिवस क्विज प्रतियोगिता, शब्द संगठन टेस्ट, थिमेटिक अपरसेप्शन टेस्ट, स्थिति प्रतिक्रिया परीक्षण, इन सभी परीक्षणों के माध्यम से व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है। प्रशिक्षणार्थियों को लाइफ शपथ भी नेहा कुमारी द्वारा ग्रहण कराई गई।

संदीप जोशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय दिवस पिरामल फाउंडेशन से नेहा कुमारी ने विभिन्न विधाओं की जानकारियां प्रदान की।   इस प्रशिक्षण में 134 प्रशिक्षणार्थी जिसमें 90 पुरुष एवं 44 महिला शिक्षिकाएं प्रशिक्षणार्थी के रूप में उपस्थित हुए। प्रशिक्षण एडिपीसी रमसा संजीव मंडलोई के नेतृत्व में किया जा रहा है।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!