चांदगढ़ रेंज में चलाया सफाई अभियान

मूंदी- दुनिया में जंगल और जल के लिए ही जद्दोजहद होने वाली है। इन दोनों को बचाने का जिम्मा वन विभाग के खाकी वर्दीवाले उठाने को तैयार हैं। जंगलों से अतिक्रमण हटा रहे हैं। फिर से नए पेड़ पौधे रोप रहे हैं। इसके साथ जिन क्षेत्रों से मध्यप्रदेश की जीवनरेखा मां नर्मदा बहती है, उसके जल का संरक्षण और साफ सफाई भी कर रहे हैं।

इसी के कारण जल और जीवन का मिशन कामयाब करने की अनोखी तस्वीर चांदगढ़ जैसे सघन वनक्षेत्र में देखने को मिली। जहां नौकरी के अलावा मिशन के रूप में तपती दोपहर के बावजूद लोग इस अभियान में आहुति डालते दिखे।
मिशन लाइफ अन्तर्गत चांदगढ़ रेंज में नर्मदा नदी किनारे परमहंस आश्रम घाट की साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया। घाट की सफ़ाई की गई। स्थानीय लोगों को नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी।

102 Views

Leave a Reply