देवास- विगत दिनों कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोनकच्छ विधानसभा के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यालयों का निरीक्षण किया। शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन समस्या अभियान में समस्याओं का त्वरीत निराकरण किया। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत टोंककला में भी कलेक्टर श्री गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, तहसीलदार पूजा चौहान जनपद, सीईओ राजेश सोनी पहुंचे। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत कर उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए आभार माना। साथ ही ग्रामीणों ने अवगत कराया कि निश्चय विकल्प के साथ प्रशासन ने विगत चार-पांच वर्ष से अवरुद्ध सर्विस मार्ग की बाधाओं को हटाकर मार्ग को प्रशस्त किया है।
वर्तमान में सर्विस रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत ने बताया कि इसके पूर्व कलेक्टर श्री गुप्ता को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के समक्ष समस्या से अवगत कराया गया था।
इस पर समस्त नेतृत्व को ग्रामीणजनों एवं क्षेत्रवासियों की और से धन्यवाद तथा आभार प्रेषित करता हूं। ग्रामीण जनों ने टोंककला, रंधन खेड़ी मार्ग, तिल्लर नदी पर नवीन पुलिया निर्माण की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी।

