पूर्व सैनिक विमलचंद जैन के निधन उपरांत नेत्रदान

खण्डवा- पूर्व सैनिक विमलचंद जैन के निधन उपरांत नेत्रदान किए गए। बांबे बाजार निवासी 88 वर्षीय विमलचंद जैन ने मिलेट्री में रहते हुए राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दिया। उनकी इच्छानुसार पौत्र रजनीश के साथ ही लायन मंजुला जैन, सुजाता जैन, शशांक गोठाणे व धीरज जैन की सहमति से नेत्रदान किए गए।

लायन्स ,नेत्रदान, देहदान व अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि समिति के सहयोग से 478 वां नेत्रदान किया। इस दौरान डा. सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले, डा. राधेश्याम पटेल, राजीव मालवीय, महेश पटेल, अनिल बाहेती, घनश्याम वाधवा, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, राजीव शर्मा, गांधीप्रसाद गदले, अखिलेश गुप्ता इंजीनियर, चंचल गुप्ता, अरुण भट्ट के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की गई। नेत्रदान पश्चात परिवारजनो को नेत्रदान आभार पत्र सौपा गया।

125 Views

Leave a Reply