हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत खटांबा, सिया, राजोदा सेक्टर की बैठक ग्राम राजोदा में ली गई। बूथ समिति को सशक्त सर्वव्यापी बनाने के लिए पार्टी की रीति नीति से बूथ समिति को अवगत कराया गया। इस दौरान  पारंपरिक खेल खेले, साथ ही भोजन प्रसादी ली गई। मुख्य वक्ता अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि यह अभियान सर्वव्यापी अभियान है, जिसके माध्यम से हमें बूथ को सशक्त बनाना है। जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी का भविष्य तय करता है। हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं और अंत्योदय ही हमारी पहचान है।

हमारे यहां कोई भी नेता नहीं होता बल्कि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी अपने आप को कार्यकर्ता ही समझता है। हमारी यही एकरूपता ही हमे अन्य दलों से अलग बनाती है। श्री खंडेलवाल ने कहा लाडली बहना योजना से हर बहन अब आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। गरीब कल्याण अन्न योजना से हर गरीब को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। नि:शुल्क उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज चौधरी  ने कहा कि आज के समय मे भाजपा पूरे विश्व मे जाने जानी लगी है और गांव से लेकर केंद्र के प्रधानमंत्री पद तक हमारी पार्टी के नेता बैठे हैं, तो यह सब पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही संभव हुआ है।

हमारी पार्टी का कार्यकर्ता खुद के लिए नहीं राष्ट्र व भारत मां के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राज में क्या हाल थे। यह आज की अधिकांश युवा पीढ़ी को नहीं पता होगा। पहले न बिजली और न ही सडक़ थी। मुश्किल भरे दिन निकलते थे। रात में चिमनी व मोमबत्ती जलाकर रोशनी करनी पड़ती थी। बिजली कब आती और चली जाती किसी को पता नहीं रहता। सडक़ों की हालत बहुत खराब थी। बारिश में तो कीचड़ होने से जाम तक लग जाते थे, किन्तु जैसे ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वैसे ही सारी समस्याएं दूर हो गई। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है, पक्की सडक़ो का पूरे क्षेत्र में जाल बिछ गया। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी

Views Today: 2

Total Views: 172

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!