Skip to content
Friday, 23 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने ली अधिकारियों की बैठक

1 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य  अनुराग पांडेय ने  को जिला बाल संरक्षण ईकाई, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति एवं जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले में बाल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री के.सी. परते, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  गौतम अधिकारी सहित किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में  पांडेय द्वारा जिले में बालक/बालिका गृह संचालित किए जाने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही बालकों से संबंधित महत्वपूर्ण दिवसों पर दिवस अनुसार जिले में कार्यक्रम आयोजित करने, सभी स्कूलों में बालक/बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट एवं नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता के लिए प्रशिक्षण/कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान श्री पांडेय ने अनुविभागीय अधिकारी श्री के.सी परते से जिले में खुले बोरवेलों में बच्चों के गिरने की घटना एवं उस पर रोक लगाने के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply