Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

रघुपति राघव राजाराम… मप्र सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान

1 min read
Text Size:

देवास :- रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम, मप्र सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान…, हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत सहित कई भजनों की प्रस्तुति के साथ मप्र सहकारी समिति के कर्मचारी ग्यारहवें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के पहले दिन से ही विभिन्न माध्यमों से धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे सरकार तक पहुंचा रहे है, लेकिन मप्र सरकार हमारी मांग मानने को तैयार नही है।

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने नींद में सोई मप्र सरकार को उठाने के लिए भजन-कीर्तन कर सद्बुद्धि की कामना की। जिलाध्यक्ष ने आव्हान किया कि जब तक वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू नही होता। पैक्स सहकारी संस्थाओं समस्त कर्मचारियों को शामिल किया जाता।

प्राइवेट उपभोक्ता भंडार, स्व सहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण कमीशन 200 रुपए प्रति क्विंटल, सीजन 2 किलो प्रति क्विंटल नही किया जाता तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। अभी फिलहाल हम शांतिपूर्वक ढंग से हड़ताल कर रहे है। समय आने पर भूख हड़ताल भी कर सकते है। ऐसे में किसी कर्मचारी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply