Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

रहवासी क्षेत्र में पहले से डली 11 केवी लाइन के ऊपर एक ओर लाईन डाली जाने का रहवासियों ने किया विरोध

1 min read
Text Size:

देवास- रहवासी क्षेत्र में पहले से डली 11केवी लाइन के पास एक बार ओर 11 केवी लाइन डाले जाने की शिकायत को लेकर वार्ड क्रमांक 11 मेंढकीचक के रहवासी  कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आवेदन सौंपा। रहवासी श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 11 मेंढकीचक में पहले से ही 11 केवी लाईन डली हुई है एवं उसके ऊपर एक ओर 11 केवी लाईन डाली जा रही है। जहां पर यह लाईन डाली जा रही है वह रहवासी क्षेत्र है और लगभग सभी ग्रामीणजन इस रास्ते से होकर गुजरते है। लाईन के नीचे शासकीय माध्यमिक विद्यालय भी है। यहां बच्चे पढंने आते है और आसपास के बच्चे खेलते रहते है।

हमारा क्षेत्र घनी आबादी वाला है। बारीश के दिनों में हर कभी आंधी, तूफान आता है, जिससे  लाईन के तार टूटने की संभावना बनी रहती है। लाईट फाल्ट होने से आगजनी भी हो सकती है, जिससे जनहानि के साथ रहवासी क्षेत्र का नुकसान भी हो सकता है। रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि 11 केवी लाईन का स्थान बदले जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। लाईन का स्थान नही बदले जाने पर रहवासियों द्वारा आंदोलन व चक्काजाम किया जाएगा।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply