Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

गणेशगंज वार्ड में महापौर ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

खंडवा :- प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय विभागों से उपलब्ध कराए जाने वाली सेवाओं और समस्याओं के शत प्रतिशत निराकरण के लिए 15 दिवसीय मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा 16 मई से 25 मई तक प्रत्येक वार्ड में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविर में योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

 गणेशगंज वार्ड में महापौर अमृता अमर यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने वार्ड वासियों से अनुरोध किया कि लगाए गए शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर महापौर द्वारा वार्ड स्तर के नागरिकों को अदेयता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply