अनोखा तीर, हरदा। महाप्रबन्धक मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बंद संबंधी शिकायत अपने मोबाईल से ही टोल फ्री नम्बर 1912 पर दर्ज करावें ताकि नियमानुसार शीघ्र समाधान हो सके। उन्होने बताया कि विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा बिजली बंद की शिकायत स्थानीय स्तर पर दर्ज करने की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया गया है। शिकायत के लिये केन्द्रीयकृत कॉल सेंटर की स्थापना कर उसका संचालन विगत कई माहों से किया जा रहा है।







