Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 24 मई को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 24 मई को होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में कृषि विभाग, वन विभाग, विद्युत मण्डल, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply