Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

हिन्दू बाल सेवा सदन के चुनाव संपन्न

1 min read
Text Size:

खंडवा- बच्चों के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हिंदू बाल सेवा सदन खंडवा के चुनाव सर्वानुमति से प्रकाशचंद बाहेती चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष विनय नेगी, उपाध्यक्ष अनिल बाहेती, अरुणा बाहेती, तरुण झंवर, सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष शैलेश पालीवाल, सह कोषाध्यक्ष रणवीर चावला, सह सचिव, डीपी बंसल, चंदा अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा एवं तक्षक भारत झंवर बनाए गए। ट्रस्टी कमलेश हुमड़ को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष विनय नेगी ने कहा कि आदिवासी अंचलों से आने वाले बच्चों का और अधिक विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।

प्रकाश बाहेती ने कहा कि बच्चों के लिए हम जो भी करते हैं वह हम सभी को बहुत अच्छा लगता है। सभी नए पदाधिकारी मन लगाकर बच्चों की सेवा करें। पूर्व अध्यक्ष गुरुमित सिंह उबेजा एवं वीणा जैन ने सभी को बधाइयां दी। उपाध्य्क्ष अनिल बाहेती ने कहा कि सभी शहरवासियों को पूर्ववत: सहयोग मिलता रहे।

303 Views
What do you think?

Leave a Reply