Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

रॉयल ब्रिगेड कप किेट प्रतियोगिता –

2 min read
Text Size:

देवास-  श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंडोर स्टेडियम भोपाल रोड़ पर रॉयल ब्रिगेड द्वारा आयोजित रात्रिकालीन रॉयल ब्रिगेड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले। कल खेले गए मैच में वार्ड नं 17 की ऐसी पहली टीम बनी जो ऑल ऑउट हुई। वार्ड नं 45 की ओर से रोहित ने 5 व राजू ने 3 विकेट लेकर वार्ड नं 45 को विजयी बनाया। कल के मैचों में रॉयल ब्रिगेड के सवरक्षक एवं प्रतियोगिता के सूत्रधार श्रीमंत विक्रमसिंह पवार के नेतृत्व कई अच्छे मैच खेले जा रहे हैं।

कल खेले गए खेले मेचों में दे वि प्रा अध्यक्ष राजेश यादव, प्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टार कलाकार तनुज महाशब्दे ( अय्यर ), पत्रकार अमित बागलीकर, सी एस पी विवेक सिंह चौहान, ट्रैफिक टी आई पवन बागड़ी, पार्षद अजय तोमर,सुरेंद्र सिंह गौड़,समाजसेवी बंटी शर्मा,अजय पहाडिय़ां एवं नरेंद्र सोलंकी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी ने बताया कि खेले गए मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार है- वार्ड क्र 34 ने 20 को,वार्ड क्र 35 ने 20 को वार्ड 19 ने 21 को,वार्ड  क्र 36 ने 18 को, यूनिट की टीमों में टाटा गु्रप की टीम ने बैंक नोट प्रेस की टीम को एवं किर्लोस्कर ब्रदर्स की टीम ने सनफार्मा को पराजित किया।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply