एन.सी.सी. कैडेट्स ने 24 यूनिट रक्तदान किया

खण्डवा- नवीन आदर्श महाविद्यालय में 36 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. खंडवा द्वारा 10 दिवसीय कैम्प में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा  24 यूनिट रक्तदान किया गया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. साकेत ठाकुर, लेब टेक्निशियन मुकेश कुलकर्णी, काउंसलर पूजा रायकवार व उनकी टीम के द्वारा ब्लड लिया गया।

डॉ. साकेत ने बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु समुह के नागरिक रक्तदान कर सकते है आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के लिये वरदान हो सकता है। विभिन्न जिलों से आये कैडेट्स व एन.सी.सी. अधिकारियों ने रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान 36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सांदीपनि भट्टाचार्य, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार, लेफ्टिनेंट सुशील माहेश्वरी, लेफ्टिनेंट एस.एस. डाबर एवं सूबेदार  भगवान सिंह राणा मौजूद रहे।

131 Views

Leave a Reply