भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पक्षियों के लिए सकोरे रखकर दाना पानी की व्यवस्था की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास – नगर जनहित सुरक्षा समिति निरंतर समाज सेवाओं के साथ-साथ पक्षियों की सेवा में उनके दाना पानी की व्यवस्था करने में लगी हुई है। समिति द्वारा रविवार को मां चामुंडा पहाड़ी पर रपट मार्ग, सीढ़ी  मार्ग एवं पहाड़ी क्षेत्र में पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर सकोरे पानी से भर कर रखे गए व उनके दाना पानी की व्यवस्था की गई। सकोरो में प्रतिदिन पानी डालने का भी संकल्प समिति सदस्य द्वारा लिया गया।

सकोरे व्यवस्थित स्थान पर रखे गए हैं जहां आसानी से सकोरो में पानी डाला जा सके। सकोरे व दाना पानी की व्यवस्था करने के बाद मां चामुंडा पहाड़ी पर आने वाले भक्तों, शहर के नागरिकों को भी पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे में पानी डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मां चामुंडा पहाड़ी सहित गार्डनों सहित जिस क्षेत्र में पक्षियों के झुंड हो ऐसी व्यवस्थित जगह रखे जा रहे है।

पक्षियों के लिए दाना पानी का निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

271 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!