संयुक्त जैन परिवार का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- हम अपने बच्चों को कितने प्रेम और स्नेह के साथ पालते हैं, फिर भी मां-बाप के बुढ़े होने पर बच्चे उन्हें वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं। इसलिए मां-बाप के बुढ़े होने पर उनका ख्याल रखें। उन्हें समय से भोजन और दवाएं उपलब्ध कराएं। उन्हें अपने साथ रखें। किसी भी परिस्थिति में मां-बाप को अपने से दूर ना करें।

मदर्स डे पर रविवार को  दादाजी वृद्ध आश्रम रामनगर में आयोजित मां से संवाद और संयुक्त परिवार सम्मान समारोह में संचालिका अनीता सिंह ने यह बात कही। इस दौरान बीएड के शिक्षक विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीमा वायो, कविता गुप्ता, सोनू जसवार ने बुजुर्गों से संवाद किया।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!