समरसता शिविर के दूसरे चरण की शुरुआत 16 मई से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। समरसता शिविरों के दूसरे चरण का आयोजन 16 मई से शुरू होगा। इन शिविरों के सफल आयोजन के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे, अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे और डीके सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व थाना प्रभारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि अभियान के तहत 16 मई से 29 अगस्त तक कुल 48 शिविरों का आयोजन विभिन्न क्लस्टर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि समरसता अभियान के प्रथम चरण में राजस्व विभाग से संबंधित कुल 2337 समस्याओं का निराकरण किया गया, जिनमें हरदा अनुभाग में 1313, टिमरनी अनुभाग में 382 तथा खिरकिया अनुभाग में 642 समस्याओं का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें रास्ता विवाद से संबंधित 95, सीमांकन संबंधी 45, राजस्व अभिलेख दुरूस्ती संबंधी 37, भूमि पर अतिक्रमण संबंधी 71, नामांतरण संबंधी 651, विभाजन संबंधी 90, जाति प्रमाण-पत्र संबंधी 764, बीपीएल कार्ड से संबंधी 152 तथा अन्य 431 मामले शामिल है। उन्होने कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन के इन गांवों से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी इन शिविरों के दौरान किया जाए। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के समरसता शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। उन्होने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में समरसता शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। इन शिविरों में की गई कार्यवाही से आगामी दिनों में होने वाले निर्वाचन भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सकेंगे। उन्होने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। वन मण्डलाधिकारी श्री पाण्डे ने इस अवसर पर कहा कि राजस्व व वन क्षेत्र के सीमा विवाद का निराकरण भी समरसता शिविरों में किया जा सकता है। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को भी इन शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने बताया कि समरसता शिविर का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों के मामले में आवेदक एवं अनावेदक पक्ष के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने हक के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त प्रयास एवं मध्यस्थता कर उभय पक्षों में आपसी सामाजिक एवं पारिवारिक सोहार्द बनाने के लिए प्रयास कर निराकरण कराना है। अपर कलेक्टर डीके सिंह ने बताया कि इन समरसता शिविरों में किसानों की रास्ता विवाद, नाली विवाद, नामांतरण, सीमांकन, खसरा, किश्तबंदी की नकल, ऋण पुस्तिका प्रदाय, जाति प्रमाण-पत्र, बीपीएल एवं अन्य समस्याओं का मौके पर निराकरण कराना, वन एवं राजस्व भूमि संबंधी विवादों का निराकरण, क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई व अन्य शिकायतों का निराकरण तथा आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था संबंधी कार्य भी इन शिविरों में किए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!