मातृ दिवस पर गौ माता के लिए रखी पानी की टंकियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा :- सामाजिक एवं सेवा के कार्य में अग्रणी जेसीआई खंडवा द्वारा समय पर सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में जेसीआई ने मातृ दिवस पर भीषण गर्मी को देखते हुए गौ माता के लिए पीने के पानी टंकियां शहर के अलग-अलग स्थानों पर रखी गई।
अध्यक्ष जेसी विकास मित्तल ने बताया कि जेसीआई खंडवा ने गौमाता के लिए 21 टंकी विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिससे शहर में हमारी पूजनीय गौ-माता की प्यास बुझती रहे। इस संकल्प की शुरुआत वैकुंठ नगर स्थित से की गई। जहां गौ माता के लिए पानी की टंकी रखवाई गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित म.प्र. शासन में बाल आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त द्रविंद्र मोरे ने पानी की टंकी में जल भरा एवं इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस दौरान अध्यक्ष विकास मित्तल, सचिव मनन सोनी, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, अनिल बाहेती, रितेश चौहान, सिद्धार्थ मेहता, नागेश वालंजकार ने टंकी में नियमित रूप से जल सेवा का संकल्प के लिए सरदार सिंह राजपूत का पुष्पमाला पहना कर साधुवाद किया।

62 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!