Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

200 मातृशक्तियों ने देखी द केरला स्टोरी, 21 मई को दिनभर नि:शुल्क दिखाई जाएगी फिल्म

1 min read
Text Size:

देवास :- संस्था देशराग की ओर से 200 महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शहर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रसारण किया गया। संस्था संयोजक विजय गेहलोत ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के प्रति सुनियोजित ढंग से किए गए षड्यंत्र को दिखाने के लिए यहां फिल्म बनाई गई है। केरल में युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर आतंकवाद में झोंकने का काम किया गया था। जो कि सत्य है।

संस्था के शैलेन्द्र सिंह गौड़ एवं वासुदेव परमार बताया कि फिल्म देखने के बाद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि हमें अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता से विचार-विमर्श करके आगे कदम बढ़ाने चाहिए। हमको अपने धर्म का भी ज्ञान होना चाहिए, जिससे कोई भ्रमित कर धर्मांतरण ना कर सके। गेहलोत ने बताया कि आगामी 21 मई रविवार दिनभर शहर की मातृ शक्तियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाई जाएगी।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply