Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

आकांक्षा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई में प्राप्त किए सर्वाधिक अंक

1 min read
Text Size:

देवास :- सीबीएसई की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम विगत दिनों घोषित हुए, जिसमें जिले के प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इसी के अंतर्गत आदेश टुटोरिअल में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सिंह ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कक्षा 10वीं सीबीएसई में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता व कोचिंग का नाम प्रदेशभर में गौरवांवित किया।

गौरतलब है कि कुं. आकांक्षा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई में शहर में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए है। इस उपलब्धि पर आकांक्षा व उनके पिता मनोज सिंह का संस्था डायरेक्टर आनंद पंडित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर बधाइ दी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply