प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना लागू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने किसान ब्याज माफी योजना के तहत सागर जिले से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसान ब्याज माफी योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 2200 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार देगी।

 विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा ने जनपद नर्मदापुरम में वृत्ताकार सहकारी समिति सावलखेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के ब्याज माफी योजना के आवेदन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नर्मदापुरम  भूपेंद्र चौकसे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष  पीयूष शर्मा, सहायक आयुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक  आर एस भदौरिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

      सहायक आयुक्त सहकारिता शिवम वर्मा ने बताया कि  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डिफाल्टर कृषकों पर बकाया कालातीत फसल ऋणों के ब्याज माफ किये जाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना, 2023 शुरू की गई है। जिसके आधार पर बैंक के कार्यक्षेत्र जिला नर्मदापुरम एवं हरदा से संबद्ध समस्त समितियों में उक्त योजना लागू करने हेतु प्रेषित की गई हैं।

नर्मदापुरम जिले की समस्त 12 कृषि ऋण से संबद्ध समितियों में उक्त योजना का समयबद्ध क्रियान्वयन करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों को सहायक नोडल अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैंक से संबद्ध समितियों के द्वारा योजना लागू करने के प्रस्ताव पारित कर बैंक एवं सहकारिता विभाग को प्रेषित कर दिये गये है। समितियों के द्वारा  समिति के सूचना पटल पर सभी डिफाल्टर कृषकों की 2.00 लाख रुपए तक के बकाया ऋण माफ करने हेतु सूची प्रकाशित कर दी गई है।

नर्मदापुरम जिले की 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 10959 डिफाल्टर कृषक सदस्यों को 31 मार्च 23 की स्थिति पर 19.63 करोड़ एवं हरदा जिले की 52 समितियों के 6332 सदस्यों को 14.92 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा । उक्त योजना के अंतर्गत डिफाल्टर कृषक सदस्य समिति से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर आवेदन जमा कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक  आर एस भदौरिया ने यह भी बताया कि नर्मदापुरम जिले की 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में शासन की अग्रिम भंडारण योजना के अंतर्गत खाद भंडारण के विरुद्ध 1660 मी. टन वितरण हो चुका है। इसी प्रकार हरदा जिले की 52 समितियों में 4400 भी. टन खाद भंडारण के विरूद्ध 1761 मी. टन खाद का वितरण हो चुका है। समितियों के द्वारा एफओआर. अंतर्गत 2200 मी. टन यूरिया का भंडारण कराया जा रहा है। नर्मदापुरम एवं हरदा जिले के कृषकों से अपील है कि “मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना, 2023 के अंतर्गत समिति में फार्म जमा कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें, साथ ही समितियों में भंडारित खाद का अग्रिम उठाव कर शासन की योजना का भी लाभ प्राप्त करें ।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!