Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

युवा स्वयं के साथ भावी पीढ़ी के लिये करें ईको फ्रेंडली वातावरण का निर्माण

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

पर्यावरण मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में युवा नेतृत्व के विकास के लिये “लाईफ स्टाईल फॉर इनवायरमेंट जल्दी ही शुरू होगा। श्री डंग ने प्रत्येक जिले के युवाओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि विश्व में अंधाधुंध विकास के कारण उपजे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने की दिशा में यह छोटा ही सही पर एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रशिक्षित युवा न केवल अपनी बल्कि भावी पीढ़ियों के लिये भी पर्यावरण फ्रेंडली वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

श्री डंग ने बताया कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में 2100 युवा को लाइफ वॉलेंटियर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया जायेगा। लाइफ वॉलेंटियर का चयन प्रदेश के प्रत्येक जिले से किया जायेगा। आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने के साथ एक जून 2023 को अधिकतम आयु 29 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होनी चाहिये। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 है। प्रशिक्षण के बाद वॉलेंटियर्स को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

पंजीयन एवं नियम निर्देशिका के लिये आवेदक  सम्पर्क कर सकते हैं। प्रत्येक जिले से प्राप्त आवेदनों की सूची संबंधित कलेक्टर को भेजी जायेगी। कलेक्टर अपने जिले के पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी स्व-विवेक से नामांकित कर सकेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले से अधिकतम 35 वॉलेंटियर का चयन किया जायेगा।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण रूपेण नि:शुल्क रहेगा। प्रतिभागियों को यात्रा एवं दैनिक भत्ते की निश्चित राशि ऑनलाइन उनके खाते में भेजी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन और ठहरने की व्यवस्था एप्को द्वारा की जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थान, समय और तिथि की सूचना जिला प्रशासन और चयनित प्रतिभागियों को ई-मेल या उनके व्हाट्सएप नम्बर पर दी जायेगी। प्रशिक्षण पर्यावरण के क्षेत्र में दीर्घ अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायेगा। लाइफ वॉलेंटियर्स को किसी प्रकार का वेतन या मानदेय नहीं दिया जायेगा। जो युवा स्वेच्छा से समाज में पर्यावरण के प्रति जन-चेतना लाने में योगदान देना चाहते हैं, उनके लिये यह एक अनूठा अवसर है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply