Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

मुख्यमंत्री ऋण माफी योजना का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

2 min read
Text Size:

 देवास –  जिले में मुख्यमंत्री ऋण माफी योजना 2023 का शुभारंभ  जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कन्नौद एवं खातेगांव संस्थाओं में इस योजना का शुभारंभ विधायक  आशीष शर्मा, हाटपीपलिया विकासखंड की खोखरिया सोसाइटी में शुभारंभ विधायक हाटपिपलिया  मनोज चौधरी , उदयनगर क्षेत्र की पांडू तालाब संस्था में इस योजना का शुभारंभ विधायक  पहाड़ सिंह कन्नौजे और देवास विकासखंड के संस्था निपानिया में भारत सिंह  पटलावदा द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस प्रकार पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिला देवास में भी सभी 126 प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्थाओं में ऋण माफी योजना का शुभारंभ औपचारिक रूप से कर दिया गया।

देवास जिले के लगभग 27800 किसानों को राशि लगभग 51 करोड  का लाभ प्राप्त हो रहा है । इसके लिए प्रत्येक संस्था में संस्था कार्यालय में सूची का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों को सूची का अवलोकन करने के बाद में संस्था में इस योजना का आवेदन पत्र जमा कराना होगा इसकी अनिवार्यता रखी गई है आवेदन पत्र जमा कराने के लिए किसान को अपना मोबाइल नंबर जो आधार नंबर से लिंक हो, लेकर आना है साथ में आधार कार्ड भी लाना है । आवेदन पत्रों को 18 तारीख तक लिया जाना है । उसके पश्चात परीक्षण होगा और योजना की राशि प्राप्ति की प्रक्रिया होगी। यह योजना मुख्य रूप से उन सभी कालातीत कृषकों को लाभान्वित करने के लिए है जो संस्था से संचालित शासकीय विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं, ब्याज माफी के पश्चात वे संस्था में नियमित कृषक के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और उनको सभी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply