Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल, बड़ा हादसा टला

2 min read
Text Size:

खंडवा :- खरगोन जिले के बाद खंडवा जिले में यात्री बस का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों की हालत स्थिर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पिपलोद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। यह हादसा पीपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा के पास हुआ है। बस आर्य कंपनी की है, जो कि खंडवा से भीलखेड़ी गांव तक चलती है। बताया जा रहा कि स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी खा गई। बस में सवार घायलों मामूली चोंटे आई है।

जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ दिन पूर्व में हुए खरगोन बस हादसे के बाद खंडवा में लगातार बसों की जांच की जा रही है। उसके बाद भी इस तरह के हादसा होना कहीं ना कहीं जांच पर सवालियां निशान उठा रहा है।
बस संचालक सुनील आर्य ने बताया कि रास्ता खराब होने की वजह से बसों में आए दिन अचानक खराबी आ जाती है। पंधाना क्षेत्र के रूट पर जितनी भी बसें और यात्री वाहन चलते हैं, हादसे होना आम बात हो गई है। हमारी बस के साथ भी ऐसा ही हुआ है, गड्ढों के कारण स्टेयरिंग का ऊपरी हिस्सा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर किनारे उतर गई।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply