Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खेत के सामने बने टप्परों को हटाने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विकासखंड के ग्राम मगरधा में कृषि भूमि के सामने अवैध अतिक्रमण करने की महिला कृषक ने लिखित शिकायत की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को भी आवेदन की एक प्रति प्रेषित की है। जिसमें कृषक निर्मला पति स्वर्गीय ओमप्रकाश पारे निवासी मगरधा हाल मुकाम तिवारी कालोनी नर्मदापुरम ने शिकायत की है कि गांव में उनकी कृषि भूमि पटवारी हल्का नंबर 35 खसरा नंबर १३३ रकबा १.१४१ हेक्टेयर जमीन है, जो कि हरदा-मगरधा मुख्य मार्ग पर स्थिति है। जिस पर कुछ लोगों ने गलत तरीके से कच्चे टप्पर बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं। परंतु अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नही हुई है। जिसके चलते महिला कृषक होने के नाते परिवारजन चिंतित रहता है। क्योंकि मुख्य मार्ग पर जमीन होने के कारण बच्चों के हितार्थ उसके व्यवसायिक उपयोग की तैयारी है। कृषि भूमि का भौगोलिग स्तर संवारने के लिये उक्त अतिक्रमण मौके पर हटाया जाना जरूरी है। आवेदिका श्रीमती पारे ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भी यही गुहार लगाई है।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply