खंडवा :- श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कम मतदान प्रतिशत बूथ में जाकर (केएपी) बेसलाइन सर्वे पूर्ण कर लिया है। संस्था प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर, जिला निर्वाचन अधिकारी खंडवा के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत कम वाले 20 बूथ पर महाविद्यालय एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में बेसलाइन सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक किया है। इस दौरान कम प्रतिशत मतदान वाले बीस बूथ के चार सौ घरों का सर्वे किया गया।
आवंटित बूथ में उत्तरदाता का चयन यादृच्छिक रूप से किया गया। उत्तरदाता की सहमति के आधार पर ही सर्वे कार्य किया गया। उत्तरदाता को विधानसभा चुनाव 2018 के समय हुए अनुभव, परेशानियों और सुझावों के आधार पर सर्वे रिपोर्ट को दर्ज किया गया। सर्वे की समग्र रिपोर्ट स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे को सौंप दी है और सर्वे के अनुभवों को भी उनके समक्ष साझा किया।
इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने नवागत प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मुकेश जैन का अभिनंदन भी किया। सर्वे रिपोर्ट को आगामी प्रक्रिया हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल प्रेषित किया गया। बेसलाइन सर्वे कार्य में कैंपस एंबेसडर संजय वास्कले, राहुल साईंचर, प्रीतम पटेल, गणेश कामले, रितेश घोंसले, अनुराग भास्करे, ललित कामले, आशीष गार्गव, चेतन प्रजापति, संजू मोरे, शीतल राठौड़, रिया गुप्ता, संजना सेन, संगीता सोलंकी, प्रीतिबाला गौड़, पायल चौहान, समीक्षा चौहान, आंचल पाटिल, पूजा कठोतिया, श्रेया पांडेय के प्रगणक के रूप में किए गए सराहनीय कार्य की प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
Views Today: 2
Total Views: 70

