संतों और समाजसेवियों ने पीएम और रेलमंत्री को लिखे पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- बीड़-खंडवा-सनावद तथा भुसावल-नागपुर ट्रेन को जल्द शुरू करने के लिए मुहिम तेज हो गई है। संत और समाजसेवियों ने गुरूवार को प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम पत्र लिखे। पत्र में सिंगाजी, दादाजी धाम खंडवा, ओंकारेश्वर तीन तीर्थो को जोडऩे वाली बीड़-खंडवा-सनावद ट्रेन शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की है।
जनमंच और सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा चलाई जा रही मुहिम में संत सिंगाजी महाराज समाधि ट्रस्ट के एकल ट्रस्टी रतनलाल, सिंगाजी महाराज के अनुयायी अनार सिंह, हरीसिंह पटेल, नरेंद्र भाई, कैलाश पटेल सहित बीड़ के ग्रामवासी भी आगे आए हैं। सद्भावना मंच कार्यालय पर बीड़ सिंगाजी के निवासियों के साथ सद्भावना मंच अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रमोद जैन, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, नारायण फरकले, रजत सोहनी, सुरेंद्र गीते, राधेश्याम शाक्य, त्रिलोक चौधरी, चंद्रकुमार सांड, कमल नागपाल, देवेंद्र जैन और जगदीशचंद्र चौर आदि ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को पत्र लिखकर पोस्ट किए।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व पर खंडवा में एवं श्रावण मास में ओमकारेश्वर में लाखों श्रद्धालु इन जगहों पर पहुंचते हैं। ऐसे में भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा जल्द से जल्द इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा तो श्रद्धालुओं को ना केवल आसानी होगी बल्कि रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। पत्र लिखवाने के दौरान जनमंच के प्रमोद जैन, चंद्रकुमार सांड, कमल नागपाल, देवेंद्र जैन और जगदीशचंद्र चौरे आदि सदस्य मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!