Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चुनाव में जीत के लिये किया आगाज

2 min read
Text Size:
हरदा:-आज जिला पंचायत बंगले पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही ने बताया कि युवाप्रिय जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि चुनाव तक के लिए के लिये मंडल प्रभारी नियुक्त किये गये है।जेवल्या ने बताया की युवाओ को बताया जा रहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित करवाई गई। आज भाजपा सरकार द्वारा 1लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य प्रारम्भ हुआ है और युवा कौशल योजना जो कि जून माह से प्रारंभ हो जाएगी सिरोही ने कहा कि भाजयुमो हरदा
जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जेवल्या ने बताया कि युवा नीति युवाओ के लिये क्रांति लाने वाली नीति है नीति युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर बनेगी।आप सबका दायित्व है कि वह नई युवा नीति को हर गांव और हर युवा तक ले जाकर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करे।आने वाले 2023के विधानसभा ओर 2024के लोकसभा में सरकार बनाने की सब से बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी।कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी  महामंत्री देवीसिंह सांखला,हरदा
विधानसभा विस्तारक आशीष सोलंकी,टिमरनी विधानसभा  विस्तारक अंशुल राजपूत,जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या, विनोद गुर्जर,बंसत सिंह राजपूत,जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल,जिला उपाध्यक्ष अनिल डूडी,जिला मंत्री दीपेश विश्नोई,रोहित लाठी,जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार मोर्य,टिमरनी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,खिरकिया नगर अध्यक्ष शुभभ राठौर,हरदा ग्रामीण अध्यक्ष सुजीत सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री आदि बैठक में शामिल हुये।
82 Views
What do you think?

Leave a Reply