एनसीसी कैडेट्स सीख रहे युद्ध कला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- आदर्श महाविद्यालय में इन दिनों दस दिवसीय सीएटीसी कैंप चल रहा है। इस कैंप में एनसीसी कैडेटों को तरह-तरह की बाधाओं को पार करने, स्वास्थ्य एवं सफाई का बारीक ज्ञान, सामान्य एवं एडवांस शूटिंग, जजिंग डिस्टेंस एंड फील्ड सिग्नल, लाइन एरिया एवं टेंट पिचिंग एवं मैप रीडिंग की प्रतियोगिताओं से परखा जा रहा है।
36 एमपी बटालियन द्वारा स्कूल और कॉलेज के 600 एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

केम्प कमांडेण्ट कर्नल संदीपन भट्टाचार्य ने बताया कि  इस कैंप में सेना के ट्रेंड अधिकारी हथियार चलाने का गुर सीखा रहे है। सैन्य प्रशिक्षण के साथ खेल, पीटी करवाने से लेकर कैडेट को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के गुर भी सीखाएं जा रहे है। एनसीसी गल्र्स और  बॉयज कैडेट्स को हथियारों का रख रखाव करना और फायरिग रेंज के नियमों के बारे में बताया जा रहा है। दुर्गम इलाकों में नक्शे के सहारे सही रास्ता चुनना और गणतव्य तक पहुंचने के तरीके के बारे में सूबेदार द्वारा बताया जा रहा है। शिविर के दौरान विभिन्न प्लाटून के मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। कैंप में सैन्य गतिविधियों के अतिरिक्त सामाजिक सेवा के तहत रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण जागरूकता के लिए भी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!