Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

डामरीकरण कार्य का विधायक प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

1 min read
Text Size:

देवास :- विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के कुशल नेतृत्व मे  शहर मे निरंतर विकास कार्य हो रहे है। जिसमे शहर के अंदर वार्डो मे कायाकल्प योजना के अंतर्गत सडको के सुधार कार्य एवं डामरीकरण का कार्य हो रहा है। साथ ही मुख्य मार्गो मे भी सडको पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी मे विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उज्जैन रोड सडक का भी डामरीकरण का कार्य हेतु राशि 1 करोड 52 लाख स्वीकृत कराकर उज्जैन रोड बायपास से शहर के उज्जैन रोड चौराहे तक नवीन डामरीकरण की सौगात दी। जिसका शुभारंभ विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व मे विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नगर निगम सभापति रवि जैन के साथ उपकरणो का पूजन कर डामरीकरण कार्य आरंभ करवाया। इस अवसर पर निगम राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply