सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र में एनसीसी केडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका

खंडवा :- संकट के समय जब देश को आपकी आवश्यकता होगी उस समय आपको आगे आकर अपनी तत्परता दिखानी होगी। उक्त विचार खंडवा में एनसीसी कैंप के शुभारंभ के दौरान केम्प कमानडेण्ट कर्नल संदीपन भट्टाचार्य ने कहे। उन्होंने कहा कि छात्र एकता और अनुशासन के पाठ को पढ़कर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं एवं सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र में एनसीसी केडेट्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एनसीसी शिविर का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना ही नहीं बल्कि केडेट्स को अनुशासित बनाना साथ-साथ उन्हें सुयोग्य एवं लगनशील नागरिक बनाना हैं ताकि वे देश हित में कार्य कर सकें। खंडवा के जूनापानी स्थित

शासकीय आदर्श महाविद्यालय में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं थल सैनिक चयन शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 36 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन के खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, खरगोन व बड़वाह जिले के केडेट्स के साथ-साथ रतलाम, इन्दौर, नीमच, महू व उज्जैन के 576 केडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स फायरिंग, मेप रीडिंग, फील्ड कॉफ्ट, बैटल कॉफ्ट, जागरूकता कार्यक्रम, टेंट पिचिंग, ड्रिल आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर में जो प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है वह कैडेट्स को ए,बी,सी एनसीसी प्रमाणपत्र परीक्षा में भी लाभदायक सिद्ध होगा। शिविर के दौरान विभिन्न प्लाटून के मध्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। समापन 17 मई 2023 को होगा।

342 Views

Leave a Reply